मेरठ, मार्च 20 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार देर रात बेगमपुल चौराहे के पास एक ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी सरताज पुत्र अनवार 19 मार्च की रात करीब एक बजे ट्रक से बेगमपुल से हापुड़ की ओर जा रहे थे। आरोप है कि बेगमपुल चौराहे से कुछ दूरी पर ही 10 से 12 अज्ञात युवकों ने उनका ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद युवक ट्रक पर चढ़ गए और चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।घटना के दौरान चालक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक उसे पीटते रहे। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस इस मामले की दूसरे एंगल से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.