बेगमपुर मध्य विद्यालय में दीक्षांत समारोह
बेगुसराय, अप्रैल 16 -- खोदावंदपुर। प्रखंड क्षेत्र के बेगमपुर मध्य विद्यालय में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस विद्यालय से अष्टम वर्ग उत्तीर्ण 68 छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र दिया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका पंचमुखी कुमारी ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत चादर, माला और मिथिला के पाग से किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख संजू देवी, राधेश्याम चौरसिया, सुरेश कुमार पंडित, किरण कुमार, चंदन कुमार, नाफे कौनैन, शंभूनाथ विद्यार्थी, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.