बेगमपुरा एक्सप्रेस में आठ लाख के आभूषण चोरी
वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। बेगमपुरा एक्सप्रेस के एसी कोच में उचक्कों ने सूटकेस से सात से आठ लाख रुपए का आभूषण पार कर दिया। सूटकेस में ईयररिंग, नथिया, मंगलसूत्र, चांदी का कमरबंद, चांदी की मेहदी, पायल, अंगूठी, कड़ा समेत अन्य कीमती गहने रखे थे। लुधियाना रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके केस को संबंधित थाना क्षेत्र को स्थानांतरित कर दिया। मऊ की रहने वाली पूजा जायसवाल ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि वह गत 19 फरवरी को बेगमपुरा एक्सप्रेस के बी -6 बोगी में यात्रा कर रही थी। बताया कि कैंट स्टेशन के आसपास सूटकेस से उनका आभूषण चोरी हो गया। आशंका व्यक्त करते हुए महिला यात्री ने बेडशीट बदलने वाले कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। वहीं, कैंट स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.