उरई, मई 10 -- कोंच। संवाददाता कोंच नगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें वारदात को अंजाम देने में पुलिस का जरा भी डर नहीं है ‌इसकी बानगी शनिवार रात देखने को मिली।जब सरेराह एक महिला के गले से मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरे बदमाश की खोज शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी मंडी इलाके के गल्ला मंडी गेट समीप सरेराह एक महिला संग हुई। यह भी पढ़ें- सरेराह महिला से छिनैती , मंगलसूत्र झपट्टा मारकर भागा बाइक सवार मंगलसूत्र की छिनैती ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता पूजा ने बताया कि वो जालौन से ...