बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग किसान को गोलियों से भूना
बेगुसराय, जून 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरगाहा बांध के समीप बुधवार की करीब 10:00 बजे रात में बाइक सवार बदमाशों ने 60 वर्षीय सुनील कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं। तीनों गोलियां पीछे से मारी गयी थीं। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वे स्व. नवल किशोर सिंह के पुत्र थे। गोलियां उनके पीछे हिस्से में दो जगह व सिर में लगी है। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। उसके बाद एफएसएल की टीम व एसपी मनीष खुद पहुंचकर मामले की जांच की। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। एक्स-रे रिपोर्ट में भी तीन गोलियों के निशान पाये गये हैं। गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.