दतिया, जनवरी 10 -- जिले के ग्राम डोंगरपुर क्षेत्र में बीती रात भारत सरकार की 765 केवी विद्युत ट्रांसमिशन लाइन परियोजना की साइट पर 5 से 6 अज्ञात बदमाश पहुंचे और सुरक्षा में तैनात चौकीदारों को बंधक बना लिया। बदमाश चौकीदारों को रस्सियों से खंभों से बांधकर जान से मारने की धमकी देते हुए करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। जानकारी के मुताबिक बदमाश ट्रैक्टर से साइट पर पहुंचे थे। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय मारखल ने बताया कि वारदात रात करीब 1:30 बजे की है। बदमाश साइट पर रखे औजार केबल से जुड़े उपकरण और अन्य सामग्री ट्रैक्टर में भरकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारों ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। घटना के बाद और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कंपनी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.