कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर रोही गांव में बुधवार रात ताला तोड़कर एक सूने मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को गुरुवार की शाम वापस लौटने पर हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। असदुल्लापुर रोही निवासी गांधी गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार शाम लौटकर घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। पीड़ित के अनुसार, मुख्य द्वार समेत भीतर के दो कमरों का ताला टूटा हुआ था। आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर चोर करीब 1.25 लाख रुपया नकद व गहने समेट ले जा चुके थे। गृहस्वामी का कहना है कि लगभग छह लाख रुपये के आसपास की चोरी हुई है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.