कौशाम्बी, फरवरी 14 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के फताहीपुर गांव में दीवार फांदकर चोरों ने एक मकान से नकदी-गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फताहीपुर निवासी धर्मपाल सिंह किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की रात वह खाने के बाद मकान का ताला बंद कर बाहर चारपाई बिछाकर सो गए। इस दौरान पड़ोसी के छत के रास्ते दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 49 हजार रुपया नकद तथा सोने और चांदी के गहने समेत ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि चोरों की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.