कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला गांव में शनिवार की रात चोरों ने सूने पड़े दो मकानों को खंगाल डाला। गृहस्वामियों को घटना की जानकारी पड़ोसियों के जरिये हुई। उनके आने पर ही पता चलेगा कि चोर क्या-क्या ले गए हैं। महिला निवासी रामभवन विश्वकर्मा शनिवार रात परिवार के साथ कहीं निमंत्रण में गए थे। जबकि, पड़ोस में रहने वाले जंगीलाल तिवारी सपरिवार हैदराबाद में हैं। इनके मकानों में ताला लटक रहा था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और ताला तोड़कर मकानों को खंगाल लिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। शक के आधार पर दो संदिग्धों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कौशाम्बी इंस्पेक्टर कृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.