बेखौफ चोरों का तांडव, बंद घर खंगाल ले गए 10 लाख के जेवर, नगदी भी साफ
मऊ, मई 14 -- दोहरीघाट(मऊ),हिदुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खंतिया ग्राम सभा में बुधवार की रात चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि पूरे गांव में दहशत फैल गई। बेखौफ चोरो ने बन्द घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी उस समय हुई जब बारात से लौटे गृहस्वामी ने घर का टूटा ताला और बिखरा सामान देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार खन्तिया निवासी रामवृक्ष पटेल पुत्र रामनाथ पटेल बुधवार की शाम एक बारात में शामिल होने बलिया गए हुए थे। घर के बाहर भैंस चोरी होने के डर से उनकी पत्नी राधिका देवी चारपाई लगाकर सो रही थीं। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों ने घर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.