बेखौफ घूम रहे जिला बदर बऊवा कोढ़ी को पुलिस ने दबोचा
कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। बाबूपुरवा पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर घोषित अपराधी प्रदीप गुप्ता उर्फ बऊवा कोढ़ी को बाकरगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि आरोपित प्रदीप गुप्ता को 2 जून 2026 से छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह बुधवार रात बाकरगंज चौराहे के पास घूमता मिला। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बऊवा कोढ़ी के खिलाफ बाबूपुरवा और कलक्टरगंज थानों में चोरी, लूट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- गुंडा अधिनियम में तीन बदमाश छह माह के लिए जिला बदर आरोपी जिला बदर आदेश के बावजूद क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम की धारा 3/10 के तहत मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.