बेक्रफास्ट हुआ मंहगा, ब्रेड मक्खन और रस के दाम बढ़े
पीलीभीत, मई 17 -- पीलीभीत। डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों में उछाल के बाद बेकफास्ट (सुबह के नाश्ते) पर सीधा असर पड़ा है। शनिवार से ही ब्रेड, रस और मक्खन के दाम बढ़ गए। इतना ही नहीं गन्ने, धान और गेहूं के सीजन में माल ढुलाई की लागत बढ़ने से किसान और राशन के दामों में और तेजी आएगी। तेल और रिफाइंड के दामों पर भी आए असर के बाद माल ढुलाई के टैरिफ पर भी अब असर आना तय है। इन दिनों गन्ना धान का सीजन ऑफ हो चुका है। ऐसे में ट्रक ऑपेरटरों ने फौरी तौर पर दामों में बढोतरी का ऐलान तो नहीं किया है, पर यह तय है कि लंबी कनसाइनमेंट होने पर बढ़े हुए पेट्रो मूल्यों का असर अपनी जेब से तो कोई नहीं देगा। वहीं कारोबारियों का कहना है कि जिस माल को लाने ले जाने में चक्का घूम रहा है उसके दाम न बढ़े ऐसा हो ही नहीं सकता है। इसी क्रम में बताया कि पचास रुपये में मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.