जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेको ग्राम पंचायत की मुखिया चम्पा माझी बेसरा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली, नवाचार, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।यह सम्मान शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रांची के खेलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। इससे बेको पंचायत, जमशेदपुर प्रखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जिला गौरवान्वित हुआ है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू एवं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने चम्पा माझ...