जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेको पंचायत की मुखिया चम्पा माझी बेसरा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। बेको को स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी में चुना गया है। इसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह सम्मान शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रांची के खेलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू एवं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने चम्पा माझी बेसरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने चक्रधरपुर के दो मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित संघ ...