बेकोबार से रजरप्पा जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल, चार रेफर
कोडरमा, मार्च 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र के महतोअहरा के पास रविवार की सुबह रजरप्पा जा रही एक कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बेकोबार से एक परिवार रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान महतोअहरा के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इस दुर्घटना में किशोर दास, दशरथ यादव, संजय रजक, धीरज रजक, ममता देवी तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.