बेकार साबित हो रहे ग्राम पंचायतों में बने आरआरसी
अमरोहा, फरवरी 21 -- स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 75 ग्राम पंचायतों में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निर्माण कराया गया है। गांव में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए इन सेंटरों में कूड़ा नहीं रखा जा रहा है, जिससे इन्हें बनाए जाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। बंद रहने के कारण इन सेंटरों की स्थिति खराब हो रही है। ब्लाक क्षेत्र की 75 ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करने के लिए आरआरसी बनाए गए हैं। एक ग्राम पंचायत पर आरआरसी बनाने के लिए ढाई से चार लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद उनमें सॉकपिट, खाद के गड्ढे भी बना दिए गए। सभी कार्य पूर्ण होने के बाद भी इनका संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि पंचायती राज अधिकारी की ओर से पूर्व में ग्राम प्रधान और सचिवों को इनका संचालन शुरू करने के लिए कहा जा चुका है। बावजूद इसके ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.