बेकार मोबाइल पर विदेशी ताकतों की नजर, बिहार-यूपी पुलिस की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- विदेशी डेटा सेंटर वाले बिहार के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल का मदर बोर्ड खरीद रहे हैं। इस मदर बोर्ड से डेटा चोरी की जा रही है। भंगार वाले के हाथों लाखों मोबाइल का डेटा विदेश पहुंच चुका है। इसका खुलासा बिहार एसटीएफ ने किया है। बिहार एसटीएफ व उत्तर प्रदेश की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज थाने के केस में कटिहार में भंगार वाले की गिरफ्तारी की है। भंगार व्यवसायी इस्तार आलम ने पूछताछ में पुराने मोबाइल के मदर बोर्ड से जुड़े बड़े रैकेट से पर्दा उठाया। बिहार एसटीएफ ने बताया है कि बीते एक अप्रैल को यूपी पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में कटिहार के रौतारा थाने के हथिया दियरा निवासी इस्तार आलम को उसके मोबाइल के भंगार दुकान से गिरफ्तार किया गया। वह यूपी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.