धनबाद, अप्रैल 24 -- बेकारबांध में बुधवार की आधी रात को झरिया के युवकों के साथ स्थानीय लड़कों ने मारपीट की। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। झरिया गोलघर निवासी आदित्य राज की शिकायत पर बारामुड़ी के मंजीत यादव और गोलू यादव सहित अन्य 15-20 अज्ञात के खिलाफ गुरुवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को दिए आवेदन में आदित्य राज ने बताया कि वह अपने छोटे भाई नचिकेत राज, भागा निवासी हेमंत कुमार और आयुष तायल के साथ रात डेढ़ बजे बरवाअड्डा से पैसा तगादा कर लौट रहे थे। बेकारबांध में घात लगा कर बैठे मंजीत और गोलू व अन्य 15-20 लड़कों ने एक ऑटो से बाइक में सटा कर हमें गिरा दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : डहरिया में बाइक सवार से मारपीट व छिनतई मामले में केस दर्ज जब वह अपनी गाड़ी से उतर कर अपने दोस्त को उठाने गए तो पत्थर और बांस से उन पर लड़कों ने हमला...