बेकाबू हो रही सूबे में बिजली की मांग
सोनभद्र, जून 8 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस से प्रदेश की बिजली खपत एक बार फिर बेकाबू होने लगी है। बीते 24 घंटे के दौरान बिजली की पीक डिमाण्ड 31147 मेगावाट तक जा पहुंची जो अब तक के रिकार्ड से महज 677 मेगावाट ही कम है। बीते पखवाड़े से रोस्टरिंग फ्री बिजली आपूर्ति के कारण बिजली की रोजाना खपत भी बढ़कर 629.9 मियू तक पहुंच गयी। इन हालात में प्रदेश की 1980 मेगावाट क्षमता की हरदुआगंज,खुर्जा,घाटमपुर की 03 इकाइयां तथा एनटीपीसी रिहन्द की 500 मेगावाट की चौथी इकाई बंद होने से हालात बेहद खराब हो गये। गनीमत रही कि ओबरा बिजलीघर की 200 मेगावाट की बंद 10वीं इकाई को रविवार अपरान्ह 15:14 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी, कई इकाइयां बंद, लखनऊ चरमराई आपूर्ति व्यवस्था लेकिन इसके बाद भी चालू साल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.