अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब पांच बजे एक कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटना अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव खालकपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने से वाहन बेकाबू हो गया व सड़क किनारे पोल से जा टकराया। कार सवार लोग गाजियाबाद से कांठ की ओर जा रहे थे। जिनमें एक मरीज भी था। हादसे के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सभी पांच यात्री सुरक्षित रहे। टक्कर में बिजली का पोल दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार सड़क से उतरकर किनारे की ओर मुड़ गई और पोल से टकराकर रुक गई, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ। कार चालक की पहचान कांठ थाना क्षेत्र के गांव गड़ी सलेमपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.