अमरोहा, मई 1 -- जोया। अनियंत्रित हुई बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। घटना डिडौली क्षेत्र के गांव बुढनपुर पुल पर गुरुवार रात नौ बजे की है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर निवासी मुकेश पुत्र जगदीश बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद से अपने घर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार मुकेश डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढनपुर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से चौधरपुर स्थित एक हायर सेंटर में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस स्तर पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.