रामपुर, जून 9 -- सैफनी/शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक्सल टूटने से तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पास से गुजर रहे ई-रिक्शा पर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और मां-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा में सवार परिवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया पीशनहारी निवासी खुर्शीद खां अपनी पत्नी शकीना, बेटे आविद (12), नावेद (14) और पुत्री अरमाना (15) के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव में रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। यह भी पढ़ें- रामपुर में पिकअप ने ई-रिक्शा रौंदी, दो भाइयों की मौत, परिजन घायल विवाह के बाद परिवार कुछ दिन यहीं रुका हुआ था। मंगलवार...