बेकाबू होकर पानी भरे गड्ढे में गई कार, महिला सर्जन बाल-बाल बचीं
कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। खड्डा-पडरौना मार्ग पर शनिवार की भोर बगहवाइनार के आगे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चला रहीं महिला सर्जन बाल-बाल बच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। काफी प्रयास के बाद कार को भी गड्ढे से बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के कसया निवासी डॉ. पूजा शर्मा सर्जन हैं। शनिवार की भोर वह अपनी निजी कार से खड्डा स्थित मेडि सिटी अस्पताल में भर्ती एक महिला की डिलीवरी का ऑपरेशन करने आ रही थीं। इसी दौरान खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया के आगे बगहवाइनार के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में चली गई।कार गड्ढे में गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्परता दिखाते हुए डॉ. पूजा शर्मा को सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.