बेकाबू होकर तालाब में पलटी कार, 16 वर्षीय छात्र की मौत, दो दोस्त घायल
अमरोहा, सितम्बर 30 -- कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बीड़ी कारोबारी दिलशाद अहमद के 16 वर्षीय बेटे रेहान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम बिजनौर जिले में धामपुर रोड पर हुआ। रेहान अपने दो दोस्तों के साथ कार से घूमने जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गई। हादसे में रेहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त घायल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। बुधवार दोपहर बाद शव को घर लाकर गमगीन माहौल में सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बीड़ी कारोबारी दिलशाद अहमद का बेटा रेहान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई अरशद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, जबकि मंझला भाई आतिफ कारोबार में हाथ बंटाता है। सबसे छोटा भाई कक्षा छह में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.