बेकाबू होकर गिरी स्पोर्ट्स बाइक सवार एमबीए छात्र की मौत
देहरादून, मई 11 -- टर्नर रोड पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। रविवार रात करीब 2.50 बजे हुए हादसे में बाइक चला रहे एमबीए छात्र की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 2:54 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि टर्नर रोड लेन नंबर 12 के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि सड़क पर करीब तीस मीटर स्किट होने के बाद एक केटीएम बाइक पड़ी थी और दो युवक खून से लथपथ अचेत अवस्था में गिरे हुए थे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल आयुष को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। सिर में गंभीर चोट होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.