सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- सीतामढ़ी/सुरसंड। थाना क्षेत्र अंतर्गत रधाउर गांव के निकट पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मकनोहिया गांव निवासी सुभा पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। बताया गया है कि अमन कुमार अपने जीजा वीरेंद्र पासवान के साथ बाइक से नानपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रधाउर गांव के समीप पुल के पास बाइक अचानक असंतुलित हो गई और दोनों सड़क के किनारे गढ्ढे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.