बेकाबू हुई बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत
लखनऊ, जून 11 -- माल,संवाददाता। माल इलाके में बुधवार देर शाम बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर रूप से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।भवानीपुर निवासी आहुल(22)बुधवार देर शाम किसी काम से घर से निकले थे। जैसे ही वह सेखवापुर से करेंद की ओर जा रहे थे। तभी बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जी-20 रोड पर बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की गई जान सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को खाई से बाहर निकाला और गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान आहुल की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.