झांसी, अप्रैल 27 -- झांसी। रानी के शहर में सूरज बेकाबू हो गया। गुजरे दो दिनों से 44 डिग्री पर टिका ताप सोमवार को एक डिग्री की और उछाल के साथ 45 सेंटीग्रेट पर पहुंच गया। दिन भर मानो आकाश से अंगारे बसर रहे हों। जिसमें घर-दुकान, मकान खूब तपे। हीटवेव और सूरज की तपिश से करीब 5 घंटे शहर का पारा 44 डिग्री रहा। गुजरे, 10 सालों में गौर कें तो 27 अप्रैल सबसे गर्म दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम ताप 27 डिग्री होने से शहरी बिलबिला उठे। कूलर-पंखे मौसम की हनक के आगे पस्त नजर आए। सोमवार सुबह 11.30 बजे से लू के थपेड़े महसूस हुई। यह भी पढ़ें- बांदा देश का सबसे गर्म शहर; 47 डिग्री के पार पारा, धधक रहा पूरा बुंदेलखंड, सूनी हुईं सड़कें हीट वेब और टनटनाती धूप ने चेहरा बिना ढंके लोगों को नहीं निकलने दिया। भरी दुपहरी तंग गलियों से पॉश कॉलोनियों की सड़कें वीरान रहीं। बाज...