गढ़वा, नवम्बर 30 -- रंका, प्रतिनिधि। रंका-रमकंडा मुख्य सड़क स्थित मानपुर बोइला के पास रविवार सुबह बोइला गांव के पास रंका से रमकंडा जाने के क्रम में खाली हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गई। उसी दौरान पीछे से मुर्गी चारा और भूसा लेकर जा रही ट्रक ने दुर्घटना ग्रस्त हाइवा से टकराकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद दोनों चालक बाहर निकल आपस में नोकझोंक करने लगे। बाद में दोनों चालक मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों से जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.