मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर दोकड़ा स्थित एनएच-722 रेवा रोड पर मंगलवार की रात बेकाबू हाईवा ने दो साइकिल सवार चार युवकों को रौंद दिया। हादसे में वैशाली थाना क्षेत्र के खेदरपुरा निवासी आयुष राज (18) तथा सरैया थाना क्षेत्र के अभुचक निवासी अभिषेक कुमार (19) की मौत हो गई। वहीं, आदित्य राज (20) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि मुन्ना कुमार (21) को सरैया अस्पताल से उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। बताया जाता है कि चारों युवक करजा थाना क्षेत्र के झखरा गांव से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपीनाथपुर दोकड़ा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चारों युवक एनएच पर काफी देर तक पड़े रहे। सूचना पर डायल 112 पुलिस की टीम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.