मधुबनी, सितम्बर 29 -- झंझारपुर,निसं। झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चनौरागंज के पास एनएच 27 पर सोमवार देर रात एक अनियंत्रित हाइवा ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चिपक गया। गनीमत यह रहा कि इस बड़े हादसे में हाइवा चालक को मामूली चोटें ही आईं और वह बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना फुलपरास से झंझारपुर होते हुए दरभंगा जाने वाली लेन पर हुई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर आगे निकल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे की आवाज काफी तेज थी। सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन के खड़े रहने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन मंगवाई और हाइवा क...