मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चौक पर मंगलवार को बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार दंपती बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी राउत निवासी पिंटू पंडित (35) और सुधा देवी (30) को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक में ठोकर मारने के बाद स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान अफरातफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...