मोतिहारी, अप्रैल 4 -- मोतिहारी। शहर के एलएनडी कॉलेज गेट के समीप शनिवार की सुबह बेकाबू स्कूल बस ने बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अभिषेक कुमार (20) को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। अभिषेक हरसिद्धि थाना के रुपडीह गांव निवासी विजय सिंह का पुत्र था। वह कॉलेज में अपनी प्रायोगिक परीक्षा देने आया था, तभी एक निजी विद्यालय की बस ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए उसे टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज और एंबुलेंस न मिलने का आरोप: हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी अभिषेक को उसके दोस्त अपने कंधों पर लादकर सदर अस्पताल ले गए। परिजनों और साथी छात्रों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई। अस्पताल प्रशासन का तर्क था कि सभी एंबुलेंस एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात हैं। छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.