बेकाबू सिटी बस ने फुटपाथ पर बैठे 5 मजदूरों को रौंदा
देहरादून, जून 23 -- देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल के पास एक बेकाबू सिटी बस ने भारी तबाही मचाई। राजपुर-क्लेमनटाउन रूट पर दौड़ रही इस अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे पांच मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक सड़क से उतरकर फुटपाथ पर चढ़ गई और लोगों को रौंदते हुए निजी होटल के गेट तक जा पहुंची। गनीमत रही कि बस वहीं रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि ड्राइविंग के दौरान चालक को अचानक दौरा पड़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.