रायबरेली, मार्च 7 -- महाराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के विलास मजरे जमुरावां गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुएं की क्षतिग्रस्त हुई फर्श के मामले में विवाद हो गया। एक पक्ष के दबंग लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करते हुए मारपीट की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले से तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के विलास मजरे जमुरांवा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया उसके गांव के ही सत्यम ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उसके कुएं की जगत तोड़ दी। जिसे लेकर जब उसने कुएं की जगत की मरम्मत की बात कही तो मामले से जुड़े एक ही परिवार के शिवम, शुभम व सत्यम तथा उसके पिता रामकंठ ने लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि धारदार हथियार से उसके सिर पर गंभीर चोटे पहुंचाई गई। भुक्तभोगी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया उसकी मां कमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.