बेकाबू वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की मौत
मेरठ, सितम्बर 26 -- गंगनहर-कांवड़ मार्ग पर शनिवार को भलसोना और नानू पुल के बीच में बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई थी। मुजफ्फरनगर के फुगाना गांव निवासी 28 वर्षीय गौतम पुत्र जोगेंद्र कुमार वर्तमान में लोनी में रह रहे थे। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पावरग्रिड कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह वह बाइक से अपने गांव फुगाना जा रहे थे। जैसे ही वे गंगनहर कांवड़ मार्ग पर भलसोना और नानू पुल के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गौतम सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.