बाराबंकी, अप्रैल 4 -- त्रिवेदीगंज। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव निवासी शिवकुमार (35) पुत्र राजेंद्र कुमार शुक्रवार रात किसी काम से बाइक से घर से बाहर गए थे। गंगागंज बाजार की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क से हटवाकर...