मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मड़वन, एक संवाददाता। मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बड़कागांव मलंग स्थान के समीप गुरुवार की सुबह बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में वैशाली जिले के सलेमपुर निवासी हरेंद्र राय के पुत्र राजन कुमार (19) एवं नवल राय के पुत्र राकेश कुमार (23) शामिल हैं। राकेश मड़वन प्रखंड के रक्सा स्थित ननिहाल से घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ दोस्त राजन भी था। अहले सुबह होने के कारण दोनों के शव काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। बाद में राहगीरों की सूचना पर दारोगा नवीन कुमार सिंह, डायल 112 के राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों ने पुलिस को बताया कि राकेश तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दूसरे प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.