मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। तुर्की थाने के मादापुर मधौल में बेकाबू वाहन ने स्कूल से लौट रहे बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में मनियारी थाने की माधोपुर सुस्ता निवासी शिक्षिका सीता कुमारी (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति आदित्य प्रकाश बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोट लगी है। ठोकर मारने के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। इस दौरान सड़क की दोनों ओर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बताया जाता है कि शिक्षिका मड़वन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विशुनपुर में कार्यरत थीं। 2025 में बीपीएससी से टीचर बनी थी। वे पति के साथ स्कूल से माधोपुर सुस्ता स्थित घर लौट रही थीं। इसी बीच मधौल में बेकाबू वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इधर, शिक्षिका की मौत से परिजनों में चीख-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.