मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना से सटे मुस्तफागंज बाजार के समीप मंगलवार की देर रात बेकाबू वाहन ने बाइक सवार मां-बेटा को रौंद दिया। हादसे में हरपुर बक्स निवासी सलमान खान (22) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां अजरून खातून को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों जमालाबाद गांव से भोज खाकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, मां-बेटे को मेडिकल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजरून खातून का इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। सलमान की पत्नी रोशन तारा का रो-रो कर बुरा हाल है। सलमान को दो महीने का एक पुत्र शाहरुख खान है।इधर, थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। वाहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.