नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- बिहार के अररिया में एक बेकाबू गाड़ी ने दो किशोरों को कुचल दिया। दोनों की मौत से उनके गांव में कोहराम मच गया। घटना कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हरिरा पंचायत स्थित गोसनगर गांव की है। गुरूवार सुबह अनियंत्रित वाहन की चपेट में दोनों किशोर आ गए। मृतकों में 14 वर्षीय जतन कुमार यादव पहुंसी पंचायत के बलचंदा वार्ड संख्या 7 निवासी परमानन्द यादव का बेटा था जबकि 12 वर्षीय दिलखुश इसी गांव के मो सोहराब का लाडला था। गुरूवार की सुबह करीब 8.30 बजे जतन कुमार पड़ोस के अपने साथी दिलखुश के साथ नाना के घर गोसनगर जा रहा था। रास्ते में एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में पीएचसी कुर्साकांटा पहुंचाया। डॉक्टर डॉ ओपी पंडित ने जतन कुमार को मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.