बेकाबू वाहन की टक्कर से सर्राफा व्यवसायी की मौत, जेवरात से भरा थैला गायब
कन्नौज, अप्रैल 11 -- फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर पंचायत समधन के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब व्यवसायी फर्रुखाबाद से आभूषणों की डिलीवरी लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद से मृतक के पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात गायब बताए जा रहे हैं। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी जावेद सिद्दीकी 38 वर्ष पुत्र एजाज सिद्दीकी की समधन कस्बे में जावेद ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार को वह काम के सिलसिले में फर्रुखाबाद गए थे। शाम लगभग 7:15 बजे, जब वे अपनी मोटरसाइकिल से वापस समधन लौट रहे थे, तभी कमालगंज क्षेत्र के कतरौली पट्टी स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास एक किसी बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.