रायबरेली, फरवरी 7 -- ऊंचाहार। एनटीपीसी गेट नंबर दो स्थित बाजार से सब्जी खरीद कर वापस घर जा रहा बाइक सवार युवक अचेतावस्था में सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया जांच में मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। गोसाई का पुरवा मजरे सराय सहिजन निवासी अंकुर दुबे (35) पुत्र राम नरेश शनिवार की देर शाम बाइक से एनटीपीसी गेट नंबर दो स्थित लगने वाली बाजार से सब्जी खरीदने आया हुआ था। देर रात वापस घर लौट रहा था।तभी मनीरामपुर पुल स्थित मोखरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.