बांदा, मई 8 -- करतल। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघिन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कोर क्षेत्र के राजाबरिया-अमरिया मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाघिन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाघिन दूर चट्टानों के बीच जा गिरी। इससे पहले 5 मई को अमानगंज बफर क्षेत्र में दो वर्षीय नर बाघ का शव मिला था, जबकि 21 अप्रैल को एक अन्य बाघ का क्षत-विक्षत कंकाल बरामद हुआ था। इसके अलावा 6 मई को क्षेत्र में एक अज्ञात वृद्ध के कई दिन पुराने शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर बीके पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेंजरों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाघिन के शावक भी क्षेत्र में देखे गए हैं। अगल...