उरई, मार्च 30 -- उरई। हाईवे पर दाऊ प्लाजा के सामने रविवार रात को बाइक सवार पल्लेदार की किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बाइक सवार पल्लेदार मंडी से लौट रहा था और उसे टक्कर मारकर भागे वाहन का पता नहीं चला। जबकि, पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौखरी निवासी 45 वर्षीय संतोष बाबू गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। रविवार की शाम को इंदिरा नगर निवासी राजू राजपूत उसके घर गया और कहा कि मंडी चलना है। इसके बाद वह मंडी चला आया। इस दौरान वो किसी काम से वह राजू की बाइक लेकर झांसी कानपुर हाईवे पर गया और वहां से लौटते समय करीब रात 9 बजे हाईवे पर दाऊ प्लाजा के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर में मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.