बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
मधुबनी, अप्रैल 2 -- लदनियां (मधुबनी), निज संवाददाता। लदनियां थाना क्षेत्र की सिधपकला पंचायत स्थित गोविन्दपुर गांव में बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेनुआही-खाजेडीह सड़क मार्ग पर पंचायत सरकार भवन के समीप बेकाबू वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान गोविन्दपुर निवासी सुभक लाल सदाय के पुत्र मोहन सदाय (25) और सचिन्द्र सदाय के पुत्र दिनेश सदाय (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बुधवार रात दुधाही से खाजेडीह के रास्ते अपने गांव गोविन्दपुर लौट रहे थे। इसी बीच पश्चिम से पूरब की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। गुरुवार को जब पोस्टमार्टम के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.