उरई, मार्च 29 -- आटा। कानपुर-झांसी हाईवे पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इलाज जारी है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीखेड़ा निवासी रोहित मां सुदा देवी और कदौरा निवासी साथी रवि के साथ बाइक से गांव से चमारी जा रहे थे, जैसे ही बाइक आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित भभुआ मजार के पास होटल के नजदीक पहुंची, तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों की ...