लखनऊ, मार्च 14 -- गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर हाईवे पर लक्ष्मणपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात पिकअप को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप के हेल्पर की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को पीजीआई के ट्रॉमा -टू रेफर कर दिया। मूलरूप से अमेठी के जगदीशपुर सौना गांव निवासी राजीव सिंह (32) पिकअप में हेल्पर था। परिजनों ने बताया कि गांव के ही अतुल कुमार पिकअप चालक है। बुधवार को राजीव और अतुल पिकअप से मुर्गा लेकर एमपी के लिए निकले थे। वापस आते वक्त शुक्रवार देर रात सुल्तानपुर हाइवे पर लक्ष्मण पुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि पिकअप के हेल्पर राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोसाईगंज पुलिस ने दोनों को लहूलुहाल हालत में गोसाईगंज सीएचस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.