कन्नौज, दिसम्बर 16 -- तिर्वा, संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया के पास बाइक सवार को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों द्वारा घायलों को भर्ती कराया गया। मंगलवार को लखनऊ के रकावगंज निवासी बाइक से श्रृष्टि पुत्री अमित वर्मा उम्र 15 साल, अनुराग सिंह पुत्र चन्द्र शेखर लखनऊ से आगरा जा रहे थे। ठठिया के पास किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.