बांदा, मई 14 -- करतल। मप्र के दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई रेंज अंतर्गत शिकारपुरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार रात एक तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। वन अधिकारियों ने तेंदुए के शव का प्राथमिक परीक्षण किया, जिसमें किसी भी प्रकार के जीवन संकेत नहीं मिले। हादसे में तेंदुए को गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं। वन विभाग ने शव और अन्य साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को कॉर्डन ऑफ कर दिया है। दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए शाहनगर टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कुनो नेशनल पार्क में तेंदुए के हमले से शावकों की मौत की आशंका साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वाड को भी जांच में लगाया गया है। जांच प्रक्रिय...